काशी विश्वनाथ के दर्शन का योगी ने लगाया शतक, बोले- बाबा से देश और प्रदेश के कल्याण के लिए करते हैं कामना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Mar, 2023 12:49 PM

yogi scored a century after visiting kashi vishwanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम...

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी जरूर लगाते हैं। सीएम योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है।
PunjabKesari
योगी आदित्यनाथ महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। जिसका परिणाम वाराणसी के चतुर्दिक विकास के रूप में दिखता है। वहीं 6 साल के हिसाब से देखें तो सीएम योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। योगी आदित्यनाथ अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के 72 महीनों में करीब 100 बार बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बन गये  हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से मार्च 2022 तक कुल 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
PunjabKesari
श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ नीरज कुमार पांडेय बताते हैं ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ षोडषोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते हैं। साथ ही विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण के लिए कामना करते हैं। बता दें कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था तब उन्होंने 88वीं बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से लेकर 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

योगी ने कब कब और कितनी बार लगाई मंदिर में हाजिरी:- 

वर्ष 2022, 9 सितंबर तक 88 बार 
वर्ष 2022, 1 अक्टूबर को 89वीं बार 
वर्ष 2022, 14 अक्टूबर को 90वीं बार
वर्ष 2022, 6 नवंबर को 91वीं बार
वर्ष 2022, 11 नवंबर को 92वीं बार 
वर्ष 2022, 11 दिसंबर को 93वीं बार 
वर्ष 2023, 8 जनवरी को 94वीं बार 
वर्ष 2023, 12 जनवरी को 95वीं बार 
वर्ष 2023, 19 जनवरी को 96वीं बार 
वर्ष 2023, 20 जनवरी को 97वीं  बार 
वर्ष 2023, 4 फ़रवरी को 98वीं बार 
वर्ष 2023, 13 फ़रवरी को 99वीं बार 
वर्ष 2023, 18 मार्च को 100वीं बार

Related Story

Punjab Kings

191/5

20.0

Kolkata Knight Riders

75/3

9.1

Kolkata Knight Riders need 117 runs to win from 10.5 overs

RR 9.55
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!