हमीरपुर में खतरे के निशान से यमुना और बेतवा, राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने की मुलाकात

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Aug, 2025 06:15 PM

yamuna and betwa above danger mark in hamirpur jal shakti minister swatantra de

यूपी के हमीरपुर में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर होने के कारण शहर में एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह...

हमीरपुर(रवींद्र सिंह): यूपी के हमीरपुर में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर होने के कारण शहर में एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे, मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरण भी की है।

PunjabKesari

दरअसल,  हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी में आई बाढ़ ने जमकर कहर बर पाया है। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण और बाढ़ पीड़ितों से मिलने आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस परेड ग्राउंड हमीरपुर पहुंचे। जहां से कार द्वारा शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा पहुंचे। महाविद्यालय को बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है यहां पर सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के रुकने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्थाएं जांची और उनसे बातचीत कर शासन द्वारा बाढ़ के दौरान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। बाढ़ राहत शिविर में लगे कैंप में बाढ़ पीड़ितों को जल शक्ति मंत्री ने राहत सामग्री बाटी !

PunjabKesari

इस दौरान बाढ़ राहत शिविर में रुके लोगों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा की गई। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्थाएं करने में लगा है। निरीक्षण के जल शक्ति मंत्री हेलीकॉप्टर से पड़ोसी जनपद जालौन चले गए।

PunjabKesari

हमीरपुर जिले की यमुना और बेतवा नदी खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर तक बह रही थी बाढ़ का 1 मीटर जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र के लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। जिसको लेकर आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उन्हें राहत सामग्री बांटने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर पहुंचे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!