वाह रे खाकी! दोनों हाथ से अपंग वृद्ध को UP पुलिस ने बना दिया खूनी व डकैती, हाथ दिखाकर न्याय मांग रहा निर्दोष

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Jul, 2021 06:14 PM

wow khaki up police made a crippled old man with both hands

उत्तर प्रदेश पुलिस और अजीबो-गरीब मामले का पुराना नाता है। दरअसल ऐसे-ऐसे कांड को अंजाम देकर अक्सर यूपी पुलिस सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा हैरत में डालने...

बरेलीः उत्तर प्रदेश पुलिस और अजीबो-गरीब मामले का पुराना नाता है। दरअसल ऐसे-ऐसे कांड को अंजाम देकर अक्सर यूपी पुलिस सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा हैरत में डालने वाला और बड़ी लापरवाही का मामला प्रदेश के बरेली जिले से है। जहां हाईवे पर युवक की हत्या और डकैती करने वाले आरोपियों व उनके मददगारों को पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस ने वाहवाही के चक्कर में एक ऐसे वृद्ध को आरोपी बना दिया जो कि दिव्यांग हैं। वृद्ध के दोनों हाथ नहीं हैं।

बता दें कि हाईवे पर युवक की हत्या और डकैती मामले में कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने ये कांड किया है। बुजुर्ग को पुलिस ने गोली चलाने और लूट करने का मुख्य आरोपी बनाया और इसके बाद भी पीड़ित मुकदमा दर्ज होने पर अफसरों व पुलिस कर्मचारियों के चक्कर काट रहा है और अपने दोनों हाथ दिखा कर न्याय की मांग कर रहा है।

वहीं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के संज्ञान में केस आने पर उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी। उन्होंने कहा कि अगर बुजुर्ग की बात सही है और वह दिव्यांग हैं तो पुलिस उनका नाम मुकदमे से हटाएगी। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं एसएसपी के इस आश्वासन के बाद बुजुर्ग और उनके परिजनों को राहत मिली है कि उन्हें अब न्याय मिल सकेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!