UP वालों के लिए गुड न्यूज! दिवाली से पहले मिलेंगे फ्री सिलेंडर, CM योगी का बड़ा गिफ्ट, 1.85 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ; यहां जानिए हर एक डीटेल

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Sep, 2025 01:55 PM

women in up will get free cylinders on diwali

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले करोड़ों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे ....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले करोड़ों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा। 

सिलेंडरों के वितरण पर 1385.34 करोड़ की धनराशि होगी खर्च 
बैठक में कैबिनेट ने तय किया है कि इस साल भी दिवाली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) उपलब्ध कराए जाएंगे। उज्जवला योजना के लाभुकों को ये गिफ्ट देने के लिए कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडरों के वितरण पर 1385.34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। 

कैसे उठा सकेंगे लाभ
उज्ज्वला योजना का लाभ यूपी की रजिस्टर्ड महिला लाभार्थी ही ले पाएंगी। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों का नाम बीपीएल परिवार की सूची में होना अनिवार्य है। ये इस योजना की सबसे पहली शर्त है। इसके अलावा योजना में आवेदन के लिए महिला का आधार कार्ड (ई-केवाईसी सहित), बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक-खाता नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने आवश्यक हैं। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपनी एलपीजी कंपनी (इंडेन, भारत गैस, एचपी) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। फिर New Ujjwala Yojana 2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर कर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके नजदीकी गैस डीलर को दें। वेरिफिकेशन के बाद 10–15 दिन में मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म लेकर उसमें अपना नाम, पता, आधार नंबर, परिवार की जानकारी, बैंक खाता नंबर और बीपीएल/राशन कार्ड विवरण भरें। फिर फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा कर दें। वेरिफिकेशन के बाद फ्री गैस चूल्हा और सिलेंडर का इंस्टॉलेशन आपके घर में हो जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!