दर्दनाक हादसा: तेज आवाज में बज रहे DJ के पास से गुजरी महिला, अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौ/त

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Aug, 2026 12:51 PM

woman falls ill and no more while loud dj music plays in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलीगंज थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की DJ के पास से गुजरते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि...

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलीगंज थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की DJ के पास से गुजरते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बेहद तेज आवाज में बज रहे डीजे के साउंड की वजह से महिला की जान गई है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के महोलिया गांव की है। कमला देवी (60) अपनी बहू नानू के साथ गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं। परिवार के सदस्य डोरीलाल ने बताया कि मंदिर से करीब 400 से 450 मीटर पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। 

उनके अनुसार, डीजे के पास से गुजरते ही कमला देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सीना पकड़कर वहीं बैठ गईं। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। आंवला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसे घर ले गए।

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह पर कार्रवाई, 19 बच्चे बचाए गए, तीन बिचौलिए गिरफ्तार

मंगलवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कमला देवी को पहले से उच्च रक्तचाप की समस्या थी और तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती थी। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि मौत की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!