क्या अवध ओझा लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव ? इस तस्वीर से गर्माया सियासी माहौल...अखिलेश को लेकर कर चुके हैं भविष्यवाणी

Edited By Imran,Updated: 09 Jun, 2025 03:45 PM

will awadh ojha contest the up assembly elections

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भले ही अभी बहुत दूर है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से पटकथा लिखना शुरू कर दी हैं। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से दमखम आंकने की तैयारी की जा रही है।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भले ही अभी बहुत दूर है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से पटकथा लिखना शुरू कर दी हैं। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से दमखम आंकने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि पंचायत चुनाव के परिणाम पर ही कई विधायक उम्मीदवारों की नींव टिकी होगी। इसी बीच एक सियासी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो है आम आदमी पार्टी के नेता और मशहूर शिक्षक अवध ओझा और अखिलेश यादव की। यह फोटो कब की है इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन इसको लेकर सियासी माहौल गर्म हुआ है। कई लोग यहां तक कयास लगा रहे हैं कि कहीं 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अवध ओझा एंट्री तो नहीं करने वाले हैं।

खबर है कि शिक्षक से नेता बने अवध ओझा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। जानकारों की माने तो अवध ओझा जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। अवध ओझा के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब यूपी विधानसभा चुनाव  लड़ने की चर्चाएं चल रही है। अवध ओझा प्रयागराज या गोंडा जिले की किसी सीट से हाथ आजमा सकते हैं।

अवध ओझा अखिलेश को लेकर कर चुके हैं भविष्यवाणी
इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी पंडित तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बीते दिनों अवध ओझा ने अखिलेश यादव को लेकर भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!