Edited By Harman Kaur,Updated: 17 Jul, 2023 04:45 PM

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेमी कहानी सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने बॉयफ्रेंड को भाई बताकर अपने घर ले आई....
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेमी कहानी सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने बॉयफ्रेंड को भाई बताकर अपने घर ले आई। वहीं, जब एक दिन महिला के पति ने उसे आपत्तिजनक हालत में उसके प्रेमी के साथ देख लिया, तो जमकर हंगामा किया। जिस पर पत्नी ने पति को पीटा और फिर खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई।
रंगे हाथों पकड़े जाने पर पति की ही कर दी पिटाई
बता दें कि मामला जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव का है। जहां एक पति अपने दो मासूम बच्चों की परवरिश के लिए पत्नी को मनाने के लिए मनुहार कर रहा है। दरअसल पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर ले आई। वह पति और बच्चों को गुमराह करती रही कि वह शख्स उसका भाई है। इसी के चलते एक दिन पति ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तो हंगामा किया। जिस पर पत्नी ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर घर में ही पति की धुनाई की और फिर बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई। वहीं, जब मामला पंचायत में पहुंचा, तो पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।
18 साल पहले हुई थी शादी- पीड़ित पति
पीड़ित पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले छितौना गांव का एक लड़का उसके घर आने लगा। वहीं, जब उसने पत्नी से पूछ की वह कौन है? तो पत्नी ने बताया लड़का उसके मायके के गांव का है और रिश्ते में उसका भाई लगता है। इसके बाद उसने कभी पत्नी पर कोई शक नहीं किया और फिर वह 3 साल पहले वह दुबई चला गया। जिसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के प्यार में पड़ गई। पीड़ित ने बताया कि जब वह दुबई से वापस लौटा तो उसे पत्नी के अवैध रिश्ते की भनक लगी। जिस पर उसने पत्नि को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। पति का कहना है कि वह तो 3 बार पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ चुका था।
'बच्चों की परवरिश की चिंता है'
वहीं, बीती 12 जुलाई को रात के करीब 9 बजे पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई की। पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने दोनों का समझौता करवा दिया। इसके 2 दिन बाद 14 जुलाई की सुबह पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति का कहना है कि उसको बच्चों की परवरिश की चिंता है। उन्होंने बताया कि बेटी अपनी मां के साथ रहना चाहती है। अभी वह 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। मेरा लड़का अभी आठवीं कक्षा में है। वह मां के साथ नहीं रहना चाहता है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।