Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Dec, 2022 04:30 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर किदवई नगर में एक युवक की चलते-चलते मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद युवक के साथ जा रहे दोस्तों में कोहराम मच गया...
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर किदवई नगर में एक युवक की चलते-चलते मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद युवक के साथ जा रहे दोस्तों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी गई तो परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। इस पूरी घटना की वीडियो घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं, युवक की अचानक हुई इस मौत से इलाके में मातम छाया हुआ है।
बता दें कि यह घटना जिले के किदवई नगर की है। यहां पर शुक्रवार रात 11 बजे चार दोस्तों का एक ग्रुप गली से गुजरता हुआ दिखाई देता है। चारों आपस में बातचीत करते चल रहे हैं। इसी दौरान नीली हुडी पहने एक युवक मुंह पर हाथ रखकर छींकता नजर आता है। इसके कुछ ही पल बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर पड़ता है। युवक के दोस्त उसे संभालने का प्रयास करते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो जाती है।
परिजनों में मचा कोहराम
युवक जब नीचे गिरता है तो है उसके दोस्त उसे उठा कर तुरंत अस्पताल ले गए। यहां पर उसे डॉक्टरों ने देखा और मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से दोस्त और परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के साथ-साथ पूरे नगर में मातम छाया हुआ है।