Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jan, 2024 09:35 AM
UP Weather News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों सर्दी अपने पूरे प्रकोप में है। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं का दौर जारी है, जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और लोग ठंड से ठिठुर...
UP Weather News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों सर्दी अपने पूरे प्रकोप में है। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं का दौर जारी है, जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और लोग ठंड से ठिठुर रहे है। कई इलाकों में तो कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे कम तापमान ताज मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया. पिछली रात यहां सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी इस भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर और ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे हो सकते हैं। आज यानी 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अधिक कोहरा देखने को मिल सकता है। इस भीषण सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे है। आज भी कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विभाग ने आज राजधानी लखनऊ के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंबेडकरनगर, अमेठी और अयोध्या के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बिहार के कलाकारों की अद्भुत कलाकृति, 14 लाख दियों से बनाई भगवान श्रीराम की आकृति

इन जिलों में IMD का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश में शीतलहर और कंपकंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने राजधानी समेत मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, उन्नाव और वाराणसी में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है।
यह भी देखें...