यूपी में बदला मौसम का मिजाज; बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, तीन साल के बाद सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Nov, 2023 10:51 AM

weather patterns changed in up

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अचानक मौसम में बदलाव हो गया है। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई, जिससे अब ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय घने कोहरे की...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अचानक मौसम में बदलाव हो गया है। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई, जिससे अब ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रही। कल सूरज निकला जरूर, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। सुबह व शाम बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अब प्रदेश में और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने वाली है।

PunjabKesari
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अब गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह-सुबह लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। सोमवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। जिसकी वजह से आज यानी मंगलवार को भी सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रही। विभाग के मुताबिक, रात के पारे में मंगलवार से गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज; दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी

PunjabKesari
धीरे-धीरे बढ़ रहा कोहरा
सोमवार को दिन का पारा 23.6 डिग्री रहा, जो रविवार के 28.2 की अपेक्षा 4.6 डिग्री कम हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 2019 में 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, जबकि 2020 में 24 डिग्री, 2021 और 2022 में 26 डिग्री दर्ज हुआ था। इस लिहाज से तीन साल बाद 27 नवंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। वहीं, एक तरफ कोहरा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।          

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!