Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 May, 2023 06:20 PM

कोई महिला साल में 2 बार प्रेगनेंट हो सकती है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि एक ही महीने में 2 बार प्रेग्नेंट हो जाए। इसे सुन कर कोई भी चक्करा जाए। लेकिन ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जहां महिला...
Viral News: कोई महिला साल में 2 बार प्रेगनेंट हो सकती है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि एक ही महीने में 2 बार प्रेग्नेंट हो जाए। इसे सुन कर कोई भी चक्करा जाए। लेकिन ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जहां महिला 28 दिन के अंतराल में 2 बार गर्भवती हुई और उसने 2 बेटियों को जन्म दिया है। हेयरफोर्डशायर के लियोमिस्टर निवासी 30 वर्षीय सौफी स्माल और उसका 34 वर्षीय पति जोनाथन वर्ष 2019 से ही अपने दूसरे बच्चे के लिए प्रयास कर रहे थे। अब उन्हें 2 बेटियां हुई हैं। दोनों का एक बेटा ऑस्कर 6 वर्ष का है। डॉक्टरों का कहना है कि एक महीने के अंतराल में 2 बच्चों का एक ही गर्भ में आना बहुत ही दुर्लभ मामला है।

ऐसा तब होता है जब पहले गर्भधारण के कुछ सप्ताह बाद दूसरा गर्भधारण होता है। ये बच्चे जुड़वां नहीं कहलाते। गर्भाधारण के बाद ही सौफी काफी बीमार हुईं। उन्हें सप्ताह में 8 बार अस्पताल जाना पड़ा। जब डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो पाया कि उन्हें दोहरा गर्भ है। एक बच्चे का आकार दूसरे से काफी बड़ा है। यह ठीक नहीं था। 29 सप्ताह के गर्भ के बाद डॉक्टरों ने बताया कि छोटे बच्चे में हरकत नहीं है। इस तरह से उन्होंने जब दोनों बेटियों को जन्म दिया तो पहली 32 सप्ताह की और दूसरी 36 सप्ताह की थी। पहली का वजन 4 पौंड और दूसरी का 6 पौंड था।

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का गर्भधारण सुपरफिटेशन कहलाता है। ऐसे में एक गर्भधारण के बाद बहुत ही दुर्लभ मामलों में दूसरा एग भी स्पर्म से फर्टाइल होकर गर्भ में स्थापित हो जाता है। मासिक चक्र में दूसरा एग बनने में 4 सप्ताह का अंतर रहता है। अधिकांश मामलों में गर्भधारण होते ही दूसरा एग बनने की प्रक्रिया गर्भकाल तक रुक जाती है इसलिए सुपरफिटेशन का मामला बहुत ही दुर्लभ मामला माना जाता है। दूसरी ओर जुड़वां में एक समय पर निकले एग अलग-अलग स्पर्म से फर्टाइल होते हैं। मगर उनका विकास एक समान होता है, जबकि सुपरफिटेशन में दोनों विकास के अलग-अलग चरण में होते हैं।