आखिर, कब तक छिपेगा मोस्टवांटेड विकास दुबे? इनाम की राशि बढ़ाकर की गई 5 लाख

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jul, 2020 12:30 PM

vikas dubey s reward amount increased to 5 lakhs

8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है। क्योंकि पुलिस ने उसकी इनाम राशी बढ़ा कर 5 लाख कर दी है। जिसके चलते इनाम राशि के आधार पर वह यूपी का बड़ा अपराधी बन गया है। इससे पहले उसपर ढाई लाख का इनाम घोषित था...

लखनऊः 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है। क्योंकि पुलिस ने उसकी इनाम राशी बढ़ा कर 5 लाख कर दी है। जिसके चलते इनाम राशि के आधार पर वह यूपी का बड़ा अपराधी बन गया है। इससे पहले उसपर ढाई लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि विकास दुबे के बाद मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड में शामिल शूटर आशुतोष का नाम है, जिनके ऊपर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास दुबे की गिरफ्तारी में देर होने पर नाराज हैं। ऐसे में पुलिस वो हर हथकंडा अपना रही है, जिससे विकास कानून की गिरफ्त में आ जाए।

वहीं बुधवार को पुलिस ने विकास के राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे तो एनकाउंटर में ढेर किया है। साथ पुलिस ने उसके गनक बब्बन शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस विकास दुबे के करीब पहुंचती जा रही है। 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा अब ज्यादा देर कर पुलिस के पंजे से दूर नहीं रह सकता। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!