UP: BJP के 56 जिला कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरूआत, नई सुविधा से संवाद को मिलेगी गति

Edited By Umakant yadav,Updated: 30 Oct, 2020 05:35 PM

up video conference room to be opened in 56 district offices of bjp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 56 जिला कार्यालयों में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरूआत की। पार्टी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 56 जिला कार्यालयों में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरूआत की। पार्टी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरूआत की। इन कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष हो जाने से अब जिला, राज्‍य और राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय से जुड़ने में सहूलयित होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 56 जिलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज का दिन हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे शीर्ष नेतृत्‍व ने यह अपेक्षा की थी कि सभी कार्यालय अत्याधुनिक तकनीक और वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुडे़। आज हमें यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा इकाई ने इस लक्ष्‍य को पूरा करने में सफलता हासिल की है।''

स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का मंत्र दिया था और यह संवाद के साथ ही सुशासन स्थापित करने में प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन भी डिजिटल इंडिया के अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। नई सुविधा से संवाद को और गति मिलेगी। संगठन के कार्यक्रमों, नीतियों और अपेक्षाओं को आसानी से नीचे तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्‍होंने दावा किया कि कोरोना काल में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी थी जिसने ‘हर परिवार-मेरा परिवार' भाव से सेवा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!