बावरिया गैंग को पकड़ने के लिए UP पुलिस चलाएगी अभियान, तैयार किया मास्टर प्लान

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Nov, 2020 01:03 PM

up police will run a campaign to catch bavaria gang

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने पूर्व में हुई लूट व हत्या एवं डकैती की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए ठंड एवं कोहरे के समय संगठित घुमन्तु एवं बावरिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने पूर्व में हुई लूट व हत्या एवं डकैती की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए ठंड एवं कोहरे के समय संगठित घुमन्तु एवं बावरिया गिरोह के विरुद्ध मास्टर प्लान तैयार कर अभियान चलाया जायेगा। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दीपावली के आसपास घुमंतु एवं बावरिया गिरोह सक्रिय होता है और ठंड तथा कोहरे में यह संगठित गिरोह लूट एवं हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देता है। गिरोह के विरुद्ध कारर्वाई करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह के सदस्य अक्सर रेलेव स्टेशन,लाइन के किनारे, ओवर ब्रिज के आसपास, नाले के किनारे झुग्गी बनाकर कर परिवार के साथ रहते हैं। गिरोह के बारे में जानकारी कर उनके खिलाफ कारर्वाई की जाय। इन लोगों की संख्या और कितने समय से रह रहे हैं आदि की पड़लात की जाय। यह संगठित गिरोह के सदस्य अपराध के बाद भाग जाते हैं। ऐसे लोग फर्जी आईडी आदि बनाकर रहते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों लखनऊ में लूट डकैती आदि की घटनाएं प्रकाश में आई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!