UP News: 2027 में सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटी सपा, बनाई ये खास रणनीति

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Oct, 2024 12:44 PM

up news sp is already preparing

UP News: समाजवादी पार्टी ने 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी से ही काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने 2027 में सरकार बनाने के लिए एक रणनीति तैयार की है...

UP News: समाजवादी पार्टी ने 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी से ही काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने 2027 में सरकार बनाने के लिए एक रणनीति तैयार की है। जिसके अनुसार पार्टी अपने पदाधिकारियों के कामकाज का आंतरिक मूल्यांकन कराएगी। जो भी पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय होंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

संगठन को मजबूत करने के लिए सपा चला रही अभियान  
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 2027 में जीत हासिल करने और सरकार बनाने के लक्ष्य के तहत काम करने जुट गई है। जिला और शहर कमेटियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है। सपा नेतृत्व अपने पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत कर लेने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मनमुताबिक परिणाम हासिल किए जा सकें। पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि वर्ष 2027 में यूपी में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से काम शुरू करना है। यही वजह है कि सपा बूथ स्तर पर संगठन को जहां मजबूत करने का अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक महीने के लिए रद्द... DGP प्रशांत कुमार ने दिया आदेश

शहर व जिला कमेटियों के बारे में रिपोर्ट ले रही पार्टी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी अपने नेतृत्व प्रत्येक जिले की शहर व जिला कमेटियों के बारे में रिपोर्ट ले रहा है। ताकि इस रिपोर्ट से इन कमेटियों के पदाधिकारियों के बारे पता चल सके। यह पता चल सके पदाधिकारी सांगठनिक कामकाज में रुचि ले रहे है या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पार्टी की ओर से होने वाले धरना-प्रदर्शन में कितने लोगों के साथ भागीदारी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय होंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!