UP सरकार ने रक्षा प्रदर्शनी 2022 में 564 करोड़ रुपये के 13 समझौते किए: मंत्री गुप्ता

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Oct, 2022 11:57 PM

up government made 13 agreements worth rs 564 crore in defense exhibition

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को रक्षा प्रदर्शनी 2022 में 13 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनके तहत राज्य में 564 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को रक्षा प्रदर्शनी 2022 में 13 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनके तहत राज्य में 564 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है।

मंत्री के हवाले से उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इनके तहत यूपीईआईडीए द्वारा विकसित किए जा रहे उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में निवेश किया जाएगा। गुप्ता रक्षा प्रदर्शनी 2022 में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

53 अफ्रीकी देश हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं: PM
प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जब भारत भविष्य के इन अवसरों को आकार दे रहा है, तो 53 अफ्रीकी देश जो भारत के मित्र हैं, हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन सकारात्मक मानसिकता के साथ कई देश हमारे साथ आए हैं।

भारत बनेगा दुनिया के लिए रक्षा निर्माण केंद्र
डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप इस एक्सपो की थीम 'पाथ टू प्राइड' है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में इस डेफ-एक्सपो का आयोजन राष्ट्र की सुरक्षा और आने वाले वर्षों में दुनिया के लिए रक्षा निर्माण केंद्र बनने के हमारे मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!