UP Election 2022: लखीमपुर खीरी में मतदानकर्मी को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Feb, 2022 09:13 PM

up election 2022 polling worker suffers heart attack in lakhimpur kheri

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान के दौरान बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले में एक मतदानकर्मी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान के दौरान बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले में एक मतदानकर्मी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।       

जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया मतदान केन्द्र पर मतदानकर्मी जितेन्द्र पाल को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मतदान केन्द्र पर मौजूद निर्वाचन अधिकारियों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया। मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बतायी गयी है। इस बीच लखीमपुर खीरी जिले में शाम पांच बजे तक 62.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुर गांव मे आजादी के बाद महिलाओं ने मतदान में पहली बार भागीदारी की। पुरातनपंथी परंपराओं की बेड़यिों में जकड़े इस इलाके में ऐसे गांव अभी भी हैं जहां परिवार के लोग महिलाओं को मतदान करने की छूट नहीं देते हैं।              

सुबह से तेज गति से शुरू हुए मतदान ने दो बजे तक रफ्तार बरकरार रही इसके मतदाताओं की चाल सुस्त होती गई। लखीमपुर क्षेत्र के कादी पुरसानी मतदान केन्द्र पर एक ईवीएम में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह वाला बटन प्लास्टिक चिपकाने वाले पदार्थ से जाम करने की शिकायत मिली। इस पर कुछ समय के लिये मतदान रोक दिया गया। बाद में ईवीएम बदलने पर मतदान शुरू हो सका। इस दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के फरधान स्थित मतदान केन्द्र पर मतदाताओं ने ईवीएम में सभी मत भाजपा के पक्ष में जाने का आरोप लगाया। निर्वाचन अधिकारियों ने इसकी तत्काल जांच कर शिकायत को बेबुनियाद बताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!