UP Crime: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2023 11:37 AM

up crime husband murdered

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भट्टे पर ईंट पथाई का काम करने वाले दंपति में अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या...

Barabanki (अर्जुन सिंह): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भट्टे पर ईंट पथाई का काम करने वाले दंपति में अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

PunjabKesari
यह घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के बुद्धपुरवा गांव की है। गांव में स्थित अंकित ब्रिक फील्ड भट्ठा पर सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ईंट पथाई का काम करते थे। पति मोतीलाल को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार की देर रात दोनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस बार विवाद इतना बढ़ा की पति ने पास में रखे फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद में दबिश के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला; ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सर्विस हथियार लूटे

PunjabKesari
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग वहां पर जमा हो गए। महिला का खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!