UP: 7 साल से अवैध तरीके से भारत में रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, जाली वीजा व पासपोर्ट के जरिए नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Jun, 2022 07:30 PM

up arrested a us citizen living in india illegally for 7 years

फर्जी वीजा और पासपोर्ट के आधार पर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी नागरिक को यहां गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महाराजगंज: फर्जी वीजा और पासपोर्ट के आधार पर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी नागरिक को यहां गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि करीब सात साल से अवैध तरीके से भारत में रह रहे 51 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एलन बायडे नॉक्स को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। सौनौली के थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि नॉक्स मुंबई से आया था और बुधवार शाम को सनौली से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने उसके वीजा और पासपोर्ट को जाली पाया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महाराजगंज जिले में सोनौली, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। राय ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं विदेश अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय खुफिया इकाई के अधिकारी ने बताया कि खुफिया ब्यूरो को मामले की सूचना दे दी गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विदेशी नागरिक 27 जून 2015 को भारत आया था और इसके बाद वह कई बड़े शहरों में रुका।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!