केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की सलाह- राहुल गांधी दलित से कर लें शादी तो दिमाग हो जाएगा स्थिर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Oct, 2021 12:19 PM

union minister ramdas athawale s advice if rahul gandhi

यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ताना बाना बुन रही हैं। जिसके चलते यूपी में  ब्राह्मण समाज पर सियासत तेज है। इसी कड़ी में अब रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (RPI) भी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ताना बाना बुन रही हैं। जिसके चलते यूपी में  ब्राह्मण समाज पर सियासत तेज है। इसी कड़ी में अब रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (RPI) भी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को जोडऩे के लिए मैदान में उतर आई है। आरपीआइ के अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी 18 दिसंबर को लखनऊ में रैली करने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामिल होंगे। रैली सफल होने के बाद आठवले भाजपा से प्रदेश में आठ से 10 सीटों की मांग करेंगे। ब्राह्मण समाज को जोडऩे के लिए आरपीआइ ब्राह्मण सम्मेलन भी कर रही है।

आठवले ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करने की सलाह दे डाली। कहा, कांग्रेस यदि सचमुच धर्मनिरपेक्ष है और जाति व्यवस्था खत्म करना चाहती है तो राहुल को दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। शादी करने से उनका दिमाग भी स्थिर हो जाएगा। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ज्यादा हमलावर नहीं होंगे।

कृषि कानूनों का पक्ष लेते हुए कहा कि किसानों ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया वह भला उनके खिलाफ कानून क्यों बनाएंगे। तीनों कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। इन्हें वापस नहीं लिया जा सकता। वापस लेने पर अन्य कानूनों को भी वापस लेने की मांग होती रहेगी। सरकार कृषि कानून में सुधार के लिए तैयार है। बता दें कि बुधवार को रामदास आठवले लखनऊ पहुंचे थे, यहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त बातें कहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!