बलिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला की मौत…सड़क हादसे में 3 घायल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Dec, 2022 11:37 PM

uncontrolled scorpio collides with tree in ballia woman dies

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना इलाके में शनिवार की सुबह एक शादी समारोह से लौट रहे एक वाहन के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना इलाके में शनिवार की सुबह एक शादी समारोह से लौट रहे एक वाहन के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के खड़ैचा गांव के पास गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में रीता देवी (54) की मौत हो गयी जबकि ग्राम प्रधान विजय शर्मा (50), उनकी पत्नी मीरा शर्मा (47) तथा चालक अशोक यादव (26) गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मऊ में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के ग्राम प्रधान विजय शर्मा अपने साढ़ू के यहां गाजीपुर में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!