Edited By Ramanjot,Updated: 03 Oct, 2026 12:14 PM

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र में थलीपुर के पास हुई जब गरहवा गांव निवासी जितेंद्र यादव (50) कार से रतनपुरा की ओर जा रहे थे तभी बलिया की ओर से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मऊ: यूपी के मऊ जिले में बलिया-मऊ राजमार्ग पर शनिवार सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र में थलीपुर के पास हुई जब गरहवा गांव निवासी जितेंद्र यादव (50) कार से रतनपुरा की ओर जा रहे थे तभी बलिया की ओर से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची हलधरपुर थाना पुलिस ने कार से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।