फोन से निकाले निजी वीडियो, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल; महिला की शिकायत पर 6 FIR

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2026 04:02 PM

private extracted from phone followed by a blackmail scheme fir registe

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला का निजी वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने और इसके जरिए करीब दो वर्षों तक कथित तौर पर ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद एक चिकित्सक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के...

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला का निजी वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने और इसके जरिए करीब दो वर्षों तक कथित तौर पर ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद एक चिकित्सक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुरियावां थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2024 में देवी लाल की दुकान पर मोबाइल फोन मरम्मत के लिए देने के बाद तीन लोगों ने उसके फोन से कई निजी वीडियो निकाल लिए।  उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल कर कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया और पुलिस के पास जाने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद महिला ने पहली बार तीन जनवरी 2024 को पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि, महिला का आरोप है कि उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के अनुसार, इस साल 28 अगस्त को कुलदीप कुमार बिंद ने वीडियो कथित तौर पर फिर से प्रसारित किए। इसके बाद पेशे से डॉक्टर धीरज कुमार बिंद ने भी वीडियो बार-बार प्रसारित किए और महिला पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

कुमार ने बताया कि मामले में नामजद छह आरोपियों की पहचान धीरज कुमार बिंद, कुलदीप बिंद, त्रिभुवन बिंद, अजय कुमार बिंद, अजय कुमार चौहान और देवी लाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत और वीडियो के स्क्रीनशॉट के आधार पर सोमवार को इन सभी छह लोगों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही देवी लाल अपनी दुकान बंद करके फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!