Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Oct, 2026 12:38 PM

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित एक होटल के बाथरूम में मंगलवार शाम 34 वर्षीय एक सैन्यकर्मी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने...
Meerut News: मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित एक होटल के बाथरूम में मंगलवार शाम 34 वर्षीय एक सैन्यकर्मी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि बेगमपुल स्थित होटल के बाथरूम में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस और सैन्य पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हवलदार परविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूलरूप से अंबाला के रहने वाले थे और बंगला इंजीनियरिंग ग्रुप, रुड़की में तैनात थे। गुप्ता के अनुसार, परविंदर पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज मेरठ कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह नायक सौरभ सिंह और यशवीर सिंह के साथ रुड़की जाने के लिए निकले थे।
ये भी पढ़ें:- हाईवे पर खराब DCM ठीक कर रहे चालक-परिचालक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौ/त
पुलिस के मुताबिक, बेगमपुल से रुड़की के लिए बस मिलने के बाद तीनों कुछ देर आराम करने के लिए होटल में रुके थे। होटल पहुंचने के बाद परविंदर बाथरूम में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सौरभ और यशवीर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। परविंदर बाथरूम में जमीन पर पड़े मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।