रात को प्रेमिका से मिलने गए दो प्रेमी...लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि करानी पड़ी शादी

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 May, 2025 11:51 AM

two lovers went to meet their girlfriend at night  people caught

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो प्रेमी रात को अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने गए, लेकिन जब सुबह लौटे तो दोनों दुल्ला बन चुके थे...

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो प्रेमी रात को अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने गए, लेकिन जब सुबह लौटे तो दोनों दुल्ला बन चुके थे। दरअसल, दोनों युवक अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने गए तभी गांव वालों ने उन्हें देख लिया और पकड़कर दोनों की जमकर धुलाई की। ग्रामीणों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और दोनों को पीटा। लेकिन इसके बाद दोनों की शादी करा दी। 

लड़कियां तो भाग गई, पकड़े गए प्रेमी 
बता दें कि फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी अपनी-अपनी प्रेमिका नेहा देवी (21) और प्राची (19) से मिलने पहुंच गए। दोनों सगी बहने हैं। दोनों प्रेमी युगल घर के पीछे मुलाकात कर रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें देख लिया। दोनों लड़कियां तो अपनी घर भाग गई, लेकिन गांव वालों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने फोन कर उनके परिजनों को बुलाया। दोनों युवकों के परिजन गांव पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। 

दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत 
लड़कियों के परिजनों और लड़कों के परिवार वाले दोनों की आपस में बहस हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोपहर तक पंचायत चलीं। इसके बाद सहमति हो गई और दोनों एक ही बिरादरी के होने की वजह से शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई और उनके परिजनों ने आशीर्वाद दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

29/1

2.5

Mumbai Indians are 29 for 1 with 17.1 overs left

RR 11.60
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!