कांग्रेस मुख्यालय पर प्रभात पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका CM Yogi का पुतला, आग में  झुलसा NSUI कार्यकर्ता

Edited By Imran,Updated: 19 Dec, 2024 02:28 PM

tribute paid to prabhat pandey at congress headquarters

राजधानी लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के युवा नेता प्रभात पांडे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महासचिव अविनाश पांडे सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यालय पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि...

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के युवा नेता प्रभात पांडे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महासचिव अविनाश पांडे सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यालय पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी का पुतला 
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस के रवैये के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया। पुलिस के रवैये के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। पुतला फूकने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एनएसयूआई का कार्यकर्ता अक्षत सिंह आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। 

पुलिस ने झाड़ा अपना पल्ला 
बता दें कि कांग्रेस नेता प्रभात पांडे की मौत के मामले में देर रात पुलिस ने अपने आप को क्लीन चिट देते हुए हत्या का मुकदमा कांग्रेस के लोगों पर ही दर्ज कर दिया और अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस के इस रवैये और सरकार के रवैये को लेकर कांग्रेस के लोगों में नाराजगी है। इसी नाराजगी को व्यक्त करने के लिए कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

अविनाश पांडे का बयान 
इस मामले पर महासचिव अविनाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के दोहरे रवैए से कांग्रेसियों में रोष है। पुलिस अपना दामन साफ करने में जुटी हुई है। ये सब कहीं ना कहीं सरकार द्वारा सोची समझी साजिश है। वहीं हमारे प्रभात पांडे 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव व सरकार की नीतियों खिलाफ विरोध प्रदर्शन में आए हुए थे। 

जानें कैसे शुरू हुआ मामला 
18 दिसंबर को जहां एक तरफ विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ सभी जिलों के पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को नोटिस थमाया गया था। साथे ही उन्हें घरों में रहने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद हजारों की संख्या में कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विधानसभा घेराव को कूच  करने लगे। इस बीच लखनऊ कमिश्नर पुलिस द्वारा चारों तरफ नुकीली बेरीकेटिंग लगा दी गई। जिससे विधानसभा घेराव को रोका जा सके। इन सब के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की दुखद मौत हो गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!