काल बनकर गिरा अपना ही आशियाना! मलबे में दबकर एक की मौत, 7 लोग घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Sep, 2022 01:52 PM

time fell as your own home one dead 7 injured in debris

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को तड़के एक मकान गिर गया। धराशायी हुए मकान के...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को तड़के एक मकान गिर गया। धराशायी हुए मकान के मलबे में 8 लोग दबकर घायल हो गए हैं, इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में इस घटना से हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने आज सुबह बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक पुराना मकान ढह गया। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। जिला प्रशासन की निगरानी में शुरु हुए राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को मलबे से निकाला गया। मकान के मलबे से आठ घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई।        

गौरतलब है कि जिले में बुधवार को शाम से शुरू हुई बारिश जारी है। इस कारण जिले के अधिकांश इलाके जलमग्न हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल बंद करने के आदेश दिये हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!