BJP मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अवास पर लिखा गया 'चोर', प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने के बाद गुस्साए कांग्रेस नेता

Edited By Imran,Updated: 16 Oct, 2024 05:03 PM

thief dishonest  written on bjp minister s residence

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए अशोभनीय टिप्पणी की जिसके बाद कांग्रेसियों ने मंत्री के लखनऊ आवास पर पहुंचे और नाम पटि्टका पर कालिख पोत दी है और मुख्य द्वार पर 'चोर और बेईमान' लिख दिया है।

Lucknow:  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए अशोभनीय टिप्पणी की जिसके बाद कांग्रेसियों ने मंत्री के लखनऊ आवास पर पहुंचे और नाम पटि्टका पर कालिख पोत दी है और मुख्य द्वार पर 'चोर और बेईमान' लिख दिया है।
PunjabKesari
बता दें कि कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस ने उन्हें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जिसे लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के बाद  कांग्रेस नेता अनिल यादव कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने उनके आवास के बाहर नाम पट्टिका पर कालिक पोत दी और मुख्यद्वार पर चोर-बेईमान लिख दिया है।

दिनेश प्रताप सिंह ने क्या कहा ?
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!