यूपी स्थापना दिवस आज, PM Modi और CM Yogi सहित इन नेताओं ने राज्य के लोगों को Tweet कर दी शुभकामनाएं

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Jan, 2023 10:44 AM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर लिखा कि आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर लिखा कि आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर वहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। मई 2017 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!