CM योगी की अपील- ‘दीपावली में ऐसा कोई गरीब का घर ना रहे जहां दीप न जले, मिठाई ना पहुंचे’

Edited By Umakant yadav,Updated: 04 Nov, 2021 11:10 AM

there should be no such poor house in deepawali where the lamp does not burn

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के त्योहार को लेकर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के दिन प्रदेश में ऐसा कोई गरीब का घर न रहे जहां, दीप न जले और दीपावली की मिठाई न पहुंचे।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के त्योहार को लेकर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के दिन प्रदेश में ऐसा कोई गरीब का घर न रहे जहां, दीप न जले और दीपावली की मिठाई न पहुंचे।

राम नगरी अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में बुधवार को आदित्यनाथ ने कहा,‘‘दीपावली के मुख्य महोत्सव वाले दिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा वंचित या कोई ऐसा दलित न रहे जिसके घर में दीपावली का दीप और दीपावली की मिठाई न पहुंचे।'' उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सहित तमाम जनप्रतिनिधि दीपावली पर प्रत्येक परिवार, विशेषकर गरीबों, दलितों, वंचितों आदि के घर जाकर उनके दीपावली के उत्सव में उत्साह, उल्लास व उमंग का वातावरण बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख नगर निकायों के चेयरमैन, पार्षद, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के सदस्य, क्षेत्र पंचायत के सदस्य, ग्राम पंचायत के सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधियों की संख्या उत्तर प्रदेश में आठ लाख से अधिक है और साथ ही सरकारी कर्मचारियों की संख्या भी 20 लाख से अधिक है। आप लोग एक-एक गरीब परिवारों को गोद लें, उन घरों में दीप प्रज्ज्वलन करने और मिठाई पहुंचाने में अपना योगदान दें।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!