देश से बड़ी कोई रातनीतिक पार्टी नहीं है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Feb, 2020 01:18 PM

there is no political party bigger than the country acharya pramod krishnam

जनपद में किसानों की जनसभा में शिरकत करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा प्रदेश में अंधेरा है उजाला करना है। आज देश के किसानों पर कोई राजनीतिक पार्टीर्यां चर्चा नही करती हैं।

रामपुर: जनपद में किसानों की जनसभा में शिरकत करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा प्रदेश में अंधेरा है उजाला करना है। आज देश के किसानों पर कोई राजनीतिकपार्टीयां चर्चा नही करती हैं। जब चुनाव आता है तो किसान की बात होती है। भाजपा किसानों से किया वादा भूल गई है। वह सीएए एनआरसी के मुद्दे पर लोगों को भटका रही है। भाजपा हिन्दू- मुस्लिम में लोगों को गुमराह कर रही है। देश की जनता जब आजादी की जंग लड़ रही थी  तो भाजपा के नेता अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। कृष्णम ने सवाल खड़ा किया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुस्तान की मिट्टी में पैदा होने वाला हर शख्स देशद्रोही क्यों नजऱ आता है।

आगे कृष्णम ने कहा कि इस देश की मिट्टी में पैदा होने वाला हर शख्स का उनता ही अधिकार है जितना सरदार पटेल,भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खां है। आचार्य ने कहा कि देश 70 साल पहले क्या था आज देश की क्या हालात है। आज देश मे नफरत की दीवारें किसने खड़ी की है। अगर सवाल करो बेरोजगारी पर तो मोदी मोदी चिल्लाने लगते है।  पुलवामा हमले की बात करो तो मोदी मोदी मोदी करते है। देश की जनता पूछना चाहती है कि पुलवामा हमले का गुनाहगार कौन है।  महात्मा गांधी अकेले चले थे घबराओ मत जिसने इस मिट्टी में जन्म लिया है उसको कोई नहीं  निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म एक चीटी मारने का अधिकार नहीं देता है।

प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली दंगे में बोलते हुए कहां कि देश इस वक्त बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा है।  इसकी पूरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की और केन्द्र सरकार की है देश की राजधानी दिल्ली में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाना एक दिन और एक रात में यह देश के लिए शर्म की बात है और मै चाहता हूं के अरविन्द केजरीवाल देश के गृह मंत्री दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!