सालभर से लड़की के पीछे पड़ा सांप...11 बार डसा, क्या ले रहा है बदला?

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Dec, 2024 02:56 PM

the snake was following the girl for a year

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में एक 19 साल की लड़की रोशनी के साथ एक अजीब और डरावनी घटना हो रही है। लड़की का दावा है कि पिछले एक साल से एक सांप लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ है और हर बार मौका मिलने पर उसे काट लेता है...

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में एक 19 साल की लड़की रोशनी के साथ एक अजीब और डरावनी घटना हो रही है। लड़की का दावा है कि पिछले एक साल से एक सांप लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ है और हर बार मौका मिलने पर उसे काट लेता है। अब तक सांप ने उसे 11 बार काट लिया है। हाल ही में एक बार फिर सांप ने उसे काट लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए पूरी घटना
यह घटना महोबा के चरखारी इलाके के पंचमपुरा गांव की है। यहां रहने वाली रोशनी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स को बताया गया कि उसे सांप ने काट लिया है। जब उसे होश आया, तो उसने जो बात बताई, उससे सभी हैरान रह गए। रोशनी का कहना है कि पिछले एक साल से एक सांप लगातार उसका पीछा कर रहा है और हर बार उसे काट लेता है।

लड़की ने सांप के बार-बार काटने का किया दावा
रोशनी के मुताबिक, इस एक साल में उसे उसी सांप ने 11 बार काटा है। उसके शरीर पर सांप के काटे जाने के कई निशान भी हैं। हालांकि, डॉक्टर्स और उसके परिवार वाले इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक ही सांप बार-बार उसे काटे। इस बारे में परिजनों का कहना है कि उन्हें कई बार रोशनी की जान बचानी पड़ी है। पहले सांप के काटने पर उसे ओझा के पास भी ले जाया गया था, लेकिन किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि यह घटना बार-बार क्यों हो रही है।

परिजनों में है घटना से डर
रोशनी के परिवार वाले इस घटना से बहुत डर गए हैं। हर बार जब सांप उसे काटता है, तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते हैं और इलाज करवाते हैं। परिजनों का मानना है कि अगर यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो उनकी बेटी की जान को खतरा हो सकता है। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स भी इस मामले को लेकर हैरान हैं। उन्होंने रोशनी को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया है, लेकिन वे यह समझ नहीं पा रहे कि एक ही सांप बार-बार उसे क्यों काट रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!