मनचले ने जबरदस्ती पकड़कर चूमा और दबोचा... लड़की ने अपने दांतों से काट डाली उसकी आधी जीभ, मुंह से बहने लगा खून... दर्द से लगा चीखने; छेड़खानी पड़ी बहुत भारी!

Edited By Purnima Singh,Updated: 18 Nov, 2025 07:06 PM

the girl bit off the tongue of the molester

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मनचले को लड़की छेड़ना भारी पड़ गया। आरोप है कि वह रोज लड़की के पीछे-पीछे जाकर उसे परेशान करता था। उसे जबरदस्ती दबोच लेता था ...

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मनचले को लड़की छेड़ना भारी पड़ गया। आरोप है कि वह रोज लड़की के पीछे-पीछे जाकर उसे परेशान करता था। उसे जबरदस्ती दबोच लेता था। तंग आकर लड़की ने अपने दांतों से उसकी जुबान ही काट डाली। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। लड़की ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मनचले के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि तुरंत उसे गिरफ्तार किया जा सके। 

जानिए पूरा घटनाक्रम 
पूरा मामला कानपुर के बिल्हौर इलाके के एक गांव का है। यहां का निवासी शादीशुदा चंपी दो बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह गांव की एक लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था। लड़की उसको कई बार समझा चुकी थी, लेकिन आदत से मजबूर चंपी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। विगत सोमवार को लड़की खेत पर मिट्टी लेने गई थी, तभी पीछे से चंपी भी चुपचाप वहां पहुंच गया। उसने लड़की को खेत में पकड़ लिया और जबरदस्ती उसको चूमने लगा। विरोध करते हुए लड़की उसे हटा नहीं पा रही थी। इस दौरान मौका मिलते ही लड़की ने तुरंत अपने दांतों से चंपी की जुबान पकड़ ली और आधी काट डाली। जुबान कटते ही चंपी के मुंह से खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगा। लहूलुहान होकर खेत में ही जमीन पर गिर गया। 

चंपी के परिजनों ने लड़की के भाइयों पर लगाया आरोप 
घटना के बाद लड़की ने अपने भाइयों को पूरी कहानी सुनाई। चंपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चंपी की जुबान लड़की के भाइयों ने काटी है। हालांकि, पुलिस जांच में ये साफ हो गया कि लड़की के भाई उस समय गांव में ही नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने युवक को बिल्हौर सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से उसको कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं इस मामले को लेकर थाना इंचार्ज अशोक कुमार सरोज का कहना है कि चंपी काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। जबरदस्ती करने पर लड़की ने उसकी जीभ काट ली। लड़की की तरफ से एफआईआर लिखी गई है। आरोपी के ठीक होते ही उसको हिरासत में लिया जाएगा। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!