शराबी दूल्हा: आंख लाल और लड़खड़ाते पैर...दुल्हन ने नशेड़ी को पति बनाने के किया इनकार

Edited By Imran,Updated: 13 Nov, 2024 02:34 PM

the bride refused to accept a drunkard as her husband

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शराबी की हरकतों से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, जब द्वार पूजा करने के लिए दूल्हे को बुलाया तो दूल्हे राजा की एंट्री लड़खड़ाते हुई। जिसे देखकर दुल्हन का पारा हाई हो गया और शादी करने से मना कर...

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शराबी की हरकतों से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, जब द्वार पूजा करने के लिए दूल्हे को बुलाया तो दूल्हे राजा की एंट्री लड़खड़ाते हुई। जिसे देखकर दुल्हन का पारा हाई हो गया और शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं नाराज ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया।

जानिए क्या था पूरा मामला 
जिले के बक्शीडीह गांव के रहने वाले संजय के बेटी की बारात आई थी। सोमवार शाम बारात बाजे-गाजे के साथ संजय के दरवाजे पर पहुंची। बाराती तो पी रखे ही थे लेकिन साथ में दूल्हा भी शराब पिया हुआ था। द्वारचार के दौरान शराब के नशे में हंगामा करने लगा। पहले तो बाराती और घराती ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को राजी नहीं हुआ। यह बात दुल्हन को पता चल गई। दुल्हन ने आकर देखा तो दूल्हा लड़खड़ाकर चल रहा था। उसे देखते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। शादी करवाने को लेकर रात में काफी देर तक हंगामा हुआ।

नाराज ग्रामीणों ने पूरी बारात को बनाया बंधन
शादी में हंमागा होता देख  लड़की के परिजन समेत ग्रामीण भी गुस्सा गए और पूरी बारात को बंधक बना लिया। मंगलवार सुबह कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हे ने लड़की के घरवालों को 95 हजार रुपए दिए। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने बारात को छोड़ा। 

वहीं, इस घटना लेकर अगले दिन दूल्हे ने कहा- थोड़ी सी ड्रिंक कर ली थी, इसलिए मैटर हो गया। शादी टूट गई। और कोई बात नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!