Edited By Mamta Yadav,Updated: 20 May, 2025 01:26 AM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां। थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमौना में जयमाला से पहले दुल्हन की मौत हो गई। शादी के घर में मातम का माहौल हो गया इसके बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां। थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमौना में जयमाला से पहले दुल्हन की मौत हो गई। शादी के घर में मातम का माहौल हो गया इसके बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डड़ुआ मुस्तफाबाद से चुन्नीलाल के पुत्र टिंकू की बारात छतारी थाना क्षेत्र के गांव कमौना में बनवारी लाल के घर आई थी जहां खुशी-खुशी से बारात का स्वागत कर खाना खिलाया गया उसके बाद बाराती खाना खाकर अपने गांव वापस लौट गए तथा कुछ बारात के व्यक्ति दुल्हा सहित लड़की पक्ष के यहां पर रुक गए जहां पर रात्रि करीब 2:00 बजे दुल्हन ने बताया कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है, जिसको लेकर परिजन अलीगढ़ के एक अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने दुल्हन सोनम को मृत घोषित कर दिया। उधर संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ पुलिस को हॉस्पिटल बुला लिया। वहीं पुलिस ने दुल्हन सोनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। और शव पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई
उधर रविवार को गमगीन माहौल में दुल्हन सोनम का अंतिम संस्कार किया गया। दुखद घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। अलीगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को गमगीन माहौल में सोनम का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।