Edited By RameshHanda,Updated: 27 May, 2025 05:22 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने खाली सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व विभाग और आयुष विभाग में कुल 12,344 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने खाली सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व विभाग और आयुष विभाग में कुल 12,344 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है।
राजस्व विभाग में भर्तियां
• कुल 7,994 लेखपाल के पदों पर भर्ती होगी।
• 1,756 कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट और मंडल) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
• 300 तहसीलदार पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा।
• 258 नायब तहसीलदार के लिए सीधी भर्ती होगी।
• 67 अन्य पदों के लिए अधियाचन भेजने की तैयारी चल रही है।
• 47 पदों पर पहले ही पदोन्नति से नियुक्ति हो चुकी है।
आयुष विभाग में भर्तियां
• कुल 4,350 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
• इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा सेवा के पद शामिल हैं।
• प्रोफेसर, लेक्चरर, रीडर, चिकित्साधिकारी (MO), स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी।
• आयुर्वेद सेवा में 3,025, होम्योपैथिक में 1,164 और यूनानी सेवा में 161 पद खाली हैं।
• सरकार नए कॉलेज खोलने, डिजिटल हेल्थ सुविधाएं बढ़ाने और आयुष सेवाओं में सुधार के लिए काम कर रही है।