mahakumb

साइको आशिक : महिलाओं को टारगेट बनाकर शरीर के इस अंग की लेता था फोटो, मोबाइल में एक हजार से ज्यादा तस्वीरें मिलीं

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Feb, 2025 12:42 PM

targeting women he used to take photos of this body part

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अजीब शौक रखने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शख्स महिलाओं के पैरों की तस्वीरें मांगने का मनोविकार रखता था। पुलिस को आरोपी के फोन से महिलाओं के पैरों की 1 हजार फोटो मिली हैं। आरोपी दीपक शर्मा...

हाथरस (सूरज मौर्य) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अजीब शौक रखने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शख्स महिलाओं के पैरों की तस्वीरें मांगने का मनोविकार रखता था। पुलिस को आरोपी के फोन से महिलाओं के पैरों की 1 हजार फोटो मिली हैं। आरोपी दीपक शर्मा अलीगढ़ जिले के भानौली का रहने वाला है। साइबर थाना पुलिस ने उसे अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि पूरा मामला तब सामने आया जब एक महिला ने हाथरस के साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने उसे स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद आरोपी ने अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दिया और उसके पैरों की फोटो मांगने लगा। इसके बदले में पैसे देने का प्रस्ताव भी रखा। जब महिला ने अपने पैरों की फोटो देने से इनकार किया, तो उसने अपनी और महिला चैट को सार्वजनिक करने की धमकी दी। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन महिलाओं से दोस्ती 
वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ा लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से महिलाओं से दोस्ती करता था। आरोपी कुछ दिन की दोस्ती के बाद महिलाओं से उनके पैरों की फोटो मांगने लगता था,महिलाओं के पैरों की फोटो के बदले रुपए देने का प्रस्ताव देता था।महिलाओं द्वारा पैरों की फोटो देने से इनकार करने पर उनको बदनाम करने की धमकी देता था।

घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग की ओर इशारा
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से करीब 1 हजार महिलाओं के पैरों की तस्वीरें बरामद करी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कई महिलाओं को पैसे देकर भी तस्वीरें हासिल करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग की ओर इशारा करती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!