महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा-अर्चना

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Feb, 2025 12:30 PM

mahakumbh president draupadi murmu took a dip of faith

प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई...

प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा-अर्चना 
संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की।

PunjabKesari
इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया।

PunjabKesari
राष्ट्रपति ने प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

PunjabKesari
बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी राष्ट्रपति 
महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। बता दें कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!