Edited By Imran,Updated: 07 Feb, 2025 01:20 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है है। दरअसल, यहां पर एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए।
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है है। दरअसल, यहां पर एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए।
यह घटना जिले की किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में पतंग के मांझे के निर्माण का कार्य किया जाता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आचनक से हुआ ब्लास्ट
मिली रही जानकारी के अनुसार, पतंग के मांजे बनाने के लिए फैक्ट्री में ग्राइंडिंग का काम किया जा रहा था, तभी अचानक से एक तेज धमाका हुआ जिसमें फैक्ट्री के मालिक अतीक रजा (45) और दो मजदूर सरताज (24) और फैजान (29) की मौत हो गई।
वहीं, अभी फैजान नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
मौके पर पहुुंची पुलिस
वहीं, इस घटना को लेकर सीओ संदीप कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया गया था कि घर में सिलेंडर फटा है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर पुलिस फोर्स आई है। जांच की गई है तो सिलेंडर फटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
सिलेंटर नहीं हुआ ब्लास्ट
पुलिस का कहना है कि वहां पर बिखरे सामान को देखकर लग रहा है कि हां पर गंधक और पोटाश शीशे के पाउडर के साथ केमिकल बनाया जाता है जिसे माझे के ऊपर लगाते हैं। यह प्रक्रिया इनके द्वारा की जा रही थी। जिसमें यह धमाका हुआ।
कैसे हुआ हादसा
यह घटना बरेली के बाकरगंज इलाके में हुई, जोकि रुहेलखंड का सबसे बड़ा मांझा निर्माण केंद्र माना जाता है। हादसे के समय फैक्ट्री में मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल तैयार किया जा रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि गंधक और शीशे से तैयार किए जा रहे इस केमिकल में अचानक विस्फोट हो गया। इसी दौरान अतीक रजा, फैजान और सरताज वहीं मौजूद थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इलाके में मचा हड़कंप
धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई। विस्फोट के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि अतीक रजा और उनके बेटे फैजान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि कारीगर सरताज की सांसें चल रही थीं। पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों की हालत इतनी भयावह थी कि उन्हें देखकर घरवाले बेहोश हो गए।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने फैक्ट्री से केमिकल के नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में इसे एक औद्योगिक दुर्घटना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।