परेशानी का सबब बनी चीन से लौटी कोरोना संदिग्ध महिला, दूसरी बार गायब होने पर पुलिस ने पकड़ा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2020 01:16 PM

suspected woman corona returned from china due to trouble

चीन के बुहान शहर से लौटी कोरोना संदिग्ध उत्तर प्रदेश में एटा जिला प्रशासन के लिये परेशानी का सबब बनी हुई थी। गुरूवार को दो बार अस्पताल प्रशासन और पुलिस को चकमा देकर आइसोलेशन वार्ड से खिसकने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नेहा यादव को...

एटाः चीन के बुहान शहर से लौटी कोरोना संदिग्ध उत्तर प्रदेश में एटा जिला प्रशासन के लिये परेशानी का सबब बनी हुई थी। गुरूवार को दो बार अस्पताल प्रशासन और पुलिस को चकमा देकर आइसोलेशन वार्ड से खिसकने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नेहा यादव को जलेसर स्थित उसके घर से पकड़ा गया। बाद में उसे जिला मुख्यालय पर बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चीन के बुहान से पिछले महीने लौटे दंपत्ति को दिल्ली के आईटीबीपी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड मेे रखा गया था जहां से क्लीन चिट मिलने के बाद दोनों अपने गृहनगर एटा के जलेसर आ गये थे। महिला ने बुधवार को खांसी जुकाम की शिकायत की जिसके बाद उसे गुरूवार को एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अग्रवाल ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद महिला के अचानक बिना किसी को बताए आइसोलेशन से गायब हो गई। सीएमओ ने इस संबंध में पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस जिला अस्पताल से करीब 40 किमी दूर जलेसर स्थित दंपत्ति के घर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए महिला को फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

सूत्रों ने बताया कि देर शाम महिला एक बार फिर अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर भाग निकली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और एटा के जिला अधिकारी सुखलाल भारती को दी है जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन महिला की तलाश में रात भर खाक छानता रहा।

उन्होंने बताया कि महिला के नमूने को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है। नियमानुसार और डॉक्टरों की राय से 14 दिनों तक महिला को आइसोलेशन वार्ड में रहना था। सूत्रों ने बताया कि जलेसर कस्बे के रहने वाले डा आशीष यादव और पत्नी नेहा यादव 14 जनवरी को दिल्ली के आईटीबीपी हॉस्पिटल में 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के बाद एटा आये थे। डॉ यादव चीन के बुहान शहर में टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर है और नेहा यादव वहाँ से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं।

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारियो ने आइसोलेशन वार्ड में 2 पुलिस कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है, जिससे आगे से आइसोलेशन वार्ड में आने वाले कोरोना के संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जा सके। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!