टिकट न मिलने पर भड़के BJP MLA सुरेन्द्र सिंह, कहा- मैं मोदी-योगी का पैर छूकर टिकट मांगने वाला नहीं हूं

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Feb, 2022 05:52 PM

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के टिकट काटे जाने को लेकर अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा मै मोदी और योगी का पैर छू कर टिकट...

बलिया: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के टिकट काटे जाने को लेकर अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मै मोदी और योगी का पैर छूकर टिकट मांगने वाला नहीं हूं। शीर्ष नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा दिल्ली में बैठे लोग चश्मा उतार कर देखलो।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जैसे लोग कहते हैं कि गोरखपुर की जनता योगी को पसंद करती है। पीएम मोदी को गुजरात की जनता पसंद करती है। उसी प्रकार से सुरेन्द्र सिंह की धोती को द्वाबा की जनता पसंद करती है। उन्होंने कहा मै किसी गद्दार का पैर छूने वाला नहीं हूं। जरूरत पड़ी तो अपनी जनता का पैर छू लू्गा। सिंह ने कहा द्वाबा की धरती सुरेन्द्र सिंह के धोती, रोटी को पसंद करती है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि बैरिया की जनता की राजनीति के वेश्याओं को नहीं पसंद करेगी। 
 PunjabKesari

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का टिकट काट दिया। जिसके बाद से उनके समर्थकों में भारी गुस्सा देखने को मिला है। वहीं सुरेन्द सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का विरोध किया है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं पार्टी ने इस बार बैरिया विधान सभा से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला  को टिकट दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!