Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 May, 2023 02:15 PM

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां भूमि को लेकर जेठानी और देवरानी में भयंकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आई जेठानी ने देवरानी के कान काट लिया। कान काटने के बाद ...
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां भूमि को लेकर जेठानी और देवरानी में भयंकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आई जेठानी ने देवरानी के कान काट लिया। कान काटने के बाद खून से लथपथ देवरानी की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल देवरानी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामला जिले के घोरावल कोतवाली अंतर्गत लोहांडी गांव का है। जहां गांव के रहने वाले ओमप्रकाश यादव का कहना है कि उनके पिता की मौत हो चुकी है तथा उनकी मां बचिया देवी के नाम से गांव में ही 2 बीघे जमीन है। उसी जमीन में बनाए गए घर में दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। घर के अलावा बची हुई अन्य जमीन को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को ओम प्रकाश की पत्नी महिमा और उसकी जेठानी के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी ने दांत से देवरानी का कान काटकर मुंह से अलग कर दिया। जिसके बाद खून से लथपथ देवरानी के पति को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल में पहुंचाया। बायां कान कट कर पूरी तरह शरीर से अलग हो चुका था ऐसे में महिमा की स्थिति गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ये घटना इसके में चर्चा का विषय बनी हुई है।