Budget 2021 पर शिवपाल यादव की टिप्पणी- देश पर कर्ज और महंगाई बढ़ेगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Feb, 2021 05:49 PM

shivpal yadav s comment on budget 2021 debt and inflation

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद इस पर नेताओं की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आम बजट को देश पर कर्ज व महंगाई बढ़ाने वाला बताया...

लखनऊ: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद इस पर नेताओं की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आम बजट को देश पर कर्ज व महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि आम बजट से उम्मीद थी कि यह लोगों की क्रय शक्ति व रोजगार में वृद्धि कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा, लेकिन इस बजट से देश का मध्य वर्ग, अन्नदाता व वंचित तबका निराश हुआ है।

शिवपाल ने कहा कि इस बजट से देश में महंगाई व देश के ऊपर कर्ज बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सैद्धांतिक व व्यवहारिक दृष्टि से असफल है। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि आयकर में रिटर्न दाखिल करने में वरिष्ठ नागरिकों को मिले छूट की सीमा को 75 से घटा कर 65 वर्ष तक किया जाना चाहिए। शिवपाल यादव ने कहा कि इस बजट में रोजगार बढ़ाने वाली नीतियों का आभाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज जब देश की सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण है और देश को चीन व पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एक साथ मुकाबला करना पड़ रहा है तो ऐसे में देश के रक्षा बजट में हुई वृद्धि नाकाफी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!