Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Jul, 2025 03:41 PM

मथुरा: मथुरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक डॉक्टर की महिला मरीज पर नीयत खराब हो गई और उसने महिला मरीज को अपनी हवस का शिकार बनाया लिया...
मथुरा: मथुरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक डॉक्टर की महिला मरीज पर नीयत खराब हो गई और उसने महिला मरीज को अपनी हवस का शिकार बनाया लिया। दरिंदे ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से रेप कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी क्लीनिक बंद करके भाग गया।
बेहोशी का इंजेक्शन देकर बनाया शिकार
बता दें कि फरह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक का ये मामला है। यहां पर एक एसआरडी पाली क्लीनिक बना हुआ है। गांव की ही एक महिला इस क्लीनिक में इलाज कराने के लिए आई थी। चिकित्सक ने उसे क्लीनिक में भर्ती कर लिया। उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच चिकित्सक की नीयत उस पर डोल गई और उसने बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला को बेहोश कर लिया और रात के अंधेरे में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
क्लीनिक छोड़कर भाग गया आरोपी
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी क्लीनिक छोड़कर भाग गया। महिला को जब होश आया तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तभी महिला मरीज का बेटा चाय-नाश्ता लेकर पहुंचा। उन्होंने सारी बात उसको बिताई। बेटे ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।