Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Apr, 2026 11:29 AM

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले रोहित वर्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी। आरोपी मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा देता था और फिर...
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले रोहित वर्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी। आरोपी मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा देता था और फिर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद होने के बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ जांच तेज कर दी। इसी बीच आरोपी का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी एक युवक पर टॉयलेट कर रहा है।
कोलकाता की युवती ने खोली पोल
इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा तब हुआ जब पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक बहादुर युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे अच्छी नौकरी का लालच देकर कोलकाता से कानपुर बुलाया गया था। यहां आने के बाद उसे बंधक बना लिया गया और जबरन गलत काम करने पर मजबूर किया गया। विरोध करने पर आरोपी उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था।
यह भी पढ़ें...IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP में 2 IAS अधिकारियों का किया तबादला; सौंपी नई जिम्मेदारी
पत्रकार की आईडी और पुलिस की वर्दी का कॉम्बिनेशन
गिरफ्तार आरोपी रोहित वर्मा बेहद शातिर दिमाग है। जांच में सामने आया कि वह लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए खुद को एक बड़े न्यूज चैनल का पत्रकार बताता था और फर्जी आईडी कार्ड दिखाता था। यही नहीं, उसकी कार से पुलिस की वर्दी, बेल्ट और कैप भी मिली है। अंदेशा है कि वह पुलिसकर्मी बनकर भी लोगों को डराता-धमकाता था। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें यह सामान साफ देखा जा सकता है।

19 होटलों से जुड़ा था मामला
3 अप्रैल को रोहित वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जांचा। इसमें शहर के 19 होटलों की लिस्ट मिली। आरोप है कि रोहित इन होटलों में महिलाओं को ठहराकर देह व्यापार का काम करता था। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई है, जो इन होटलों में छापेमारी कर रिकॉर्ड जुटा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पुलिस ने आरोपी रोहित को जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद उसके कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह दबंगई करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में वह एक युवक के साथ अभद्र व्यवहार करता दिख रहा है, वीडियो में रोहित एक युवक पर टॉयलेट करता नजर आ रहा है। जबकि दूसरे में वह पुलिस की टोपी पहनकर गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है और इनके आधार पर उसके खिलाफ और धाराएं जोड़ सकती है।
दरोगा पर भी कार्रवाई
जांच में यह भी सामने आया कि रोहित के पुलिस विभाग में अच्छे संपर्क थे, जिनकी मदद से वह अपना काम चला रहा था। इस मामले में शामिल पाए जाने पर दरोगा नितिन यादव को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जो उसे संरक्षण दे रहे थे।