Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन

Edited By Imran,Updated: 04 Nov, 2024 11:54 AM

several kilometers long jam on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, यह जाम जेवर टोल प्लाजा पर पर लगा है जाम के कारण घंटो लोग फंसे हुए थे। छुट्टी के खत्म होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोग ने अपने घरों के लिए लौटने चलते यह जाम की स्थिति बनी।

नोएडा :  यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, यह जाम जेवर टोल प्लाजा पर पर लगा है जाम के कारण घंटो लोग फंसे हुए थे। छुट्टी के खत्म होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोग ने अपने घरों के लिए लौटने चलते यह जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने के साथ ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मिलकर दो घंटे से जाम खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। 

पुलिस का कहना है कि जेवर टोल पर बाद त्यौहार के एक साथ वापसी होने के कारण वाहनों का दवाब है । वाहनों को शीघ्रातिशीघ्र टोल से क्रॉस कराए जाने हेतु टोल प्रशासन को बताया गया। यातायात का अत्याधिक दबाव होने के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।

फास्टैग के बाद भी पसीने छूट गए
फास्टैग के बाद भी वाहनों को गुजारने में एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शाम 7 बजे तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद रिजर्व दो लेनों को खोला गया। लेकिन तब तक वाहनों की कतार लंबी हो चुकी थीं। रात 8 बजे तक करीब 2 किमी तक वाहनों की कतार लग गई थीं। वाहन जहां के तहां फंसे रह गए। ऐसे में पुलिस की मदद भी ली गई। रात 9 बजे के बाद जाम से राहत मिली।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!