Edited By Ramkesh,Updated: 07 Aug, 2023 02:52 PM

Swami Prasad Maurya
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और हैवानियत की घटना को लेकर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष यह कहते हुए मांग को...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और हैवानियत की घटना को लेकर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष यह कहते हुए मांग को खारिज कर दिया कि केवल उत्तर प्रदेश के ही मुद्दे को यूपी विधानसभा में उठाएं। निंदा प्रस्ताव के खारिज होने से नाराज सपा विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने कल यानी मंगलवार 11 बजे तक की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। वहीं इसे लेकर समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है।
स्वामी ने कहा कि मणिपुर में सरकार के संरक्षण में महिलाओं के साथ हैवानियत और भीड़तंत्र ने नंगा करके जो घुमाया गया यह देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरी दुनिया में भारत की निंदा हो रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में निंदा प्रस्ताव को लेकर सदन पटल पर रखने का काम किया। लेकिन सरकार के इशारे पर निंदा प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। उन्होंने का कि सरकार ऐसे गंभीर मुद्दे पर जवाब नहीं देना चाहती है। ये निंदनीय है।
ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर अखिलेश ने SC को दिया धन्यवाद, कहा- लोकतंत्र और न्यायालय पर लोगों का बढ़ा विश्वास
UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी। अखिलेश यादव ने राहुल के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट को भी शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से लोगों का लोकतंत्र और न्यायालय पर भरोसा बढ़ा है।