8वीं बार MLA बने सतीश महाना हो सकते हैं UP विधानसभा अध्यक्ष, 30 मार्च को होगा फैसला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Mar, 2022 10:40 AM

satish mahana who became the mla for the 8th time

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 52 मंत्रियों ने शुक्रवार को शपथ ली। वहीं अब 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 30 मार्च को महाना को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जा स...

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 52 मंत्रियों ने शुक्रवार को शपथ ली। वहीं अब 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 30 मार्च को महाना को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जा सकता है। इस दौड़ में कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक सतीश महाना का नाम सबसे आगे है। सतीश महाना नए विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार महाना को स्पीकर बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। महाना पांच बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि नए परिसीमन के बाद वह कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक बने हैं।

बता दें कि बीते शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 52 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें डिप्टी सीएम के रूप में केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद ने शपथ ली। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, सन्दीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चन्द्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को मिली है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!