बस्ती में सरयू नदी उफान पर...कई गांवों में घुसा पानी, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Jul, 2024 03:58 PM

saryu river in spate in basti

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से तटबन्धों के किनारे खेतों में पानी भर गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरयू नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। आज खतरे...

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से तटबन्धों के किनारे खेतों में पानी भर गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरयू नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। आज खतरे के बिन्दु 92.730 सेमी. से मात्र 0.05 सेमी. नीचे है। सरयू, शारदा और गिरिजा बैराज में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर में निरन्तर वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबन्ध के किनारे खेतों में पानी भर गया है। पानी भर जाने से सब्जियों के फसलों की भारी क्षति हुई है।

गांव में घुसा पानी
बंजरिया, सूबी के निकट सरयू का जल पहुंच गया है। खलवा गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। काशीपुर दुबौलिया तटबन्ध के किनारे बसे पेठियालस्करी, बानेपुर,सरवरपुर तथा काशीपुर के निकट करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही सरयू नदी बह रही है अगर लगातार जलस्तर में वृद्धि हुई तो गांव में पानी घुस जायेगा। बानेपुर गांव के पास खेत की तरफ नदी दबाव बना रही है।

बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरीः DM
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। तटबन्धों की निगरानी करने के लिए अधिकारी, कर्मचारी निरन्तर कैम्प कर रहे है, सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव में बाढ़ का पानी न घुसने पाये इसके लिए बाढ़ खण्ड द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

बाढ़ की चपेट में यूपी के कई इलाके
प्रदेश में बीते दिनों से हो रही बारिश और उत्तराखंड के बांधों से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी की वजह से कई जिले प्रभावित हो गए है। नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राप्ती और सरयू में उफान से हाहाकार मचा हुआ है। अवध में करीब 200 गांव बाढ़ की चपेट में है। इन 200 गांव में पानी घुस गया है। राप्ती नदी की बाढ़ ने श्रावस्ती और बलरामपुर के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। गोंडा, बहराइच, अयोध्या, सीतापुर व बाराबंकी में बढ़ते पानी से हालात खराब हो गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!