BJP सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके समर्थकों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट, वीडियो वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Sep, 2021 05:15 PM

sangam lal gupta and his supporters assaulted congress workers video viral

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके समर्थकों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती...

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके समर्थकों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ और मारपीट की। उनके समर्थकों ने किसी तरह से  भागकर जान बचाई।  उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस के लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है। उन्होंने इसकी तहरीर थाने में दी है। वायरल वीडियों में कांग्रेस एक बड़े नेता भी  दिखाई दे रहे है। 
PunjabKesari
बता दें कि  प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर विकास खंड में भाजपा द्वारा एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आरोग्य मेले में का आयोजन था इसी में शामिल होने के लिए सांसद  संगम लाल गुप्ता मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। उसके बाद उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनके समर्थकों के साथ अभद्र टिप्पणियां भी की गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari
सांसद ने बताया कि सांगीपुर विकास खंड में एक सरकारी कार्यक्रम था उसमें शामिल होने के लिए मैं गया था। मंच के पास में ही 50 से 60 लोग पहले से प्लान बना कर वहां पर बैठे थे उन लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से गाड़ी में बैठया। इस दौरान आरोपियों ने गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर  दिया है।  इस दौरान उन्हे भी काफी चोटें आई है। आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!